Posts

Showing posts from May, 2022

सरकारी राशन की कालाबाजारी - तस्करी के खिलाफ मुंबई के आजाद मैदान में आंदोलन !

Image
संवाददाता : तंज़ीम अली सय्यद मानव अधिकार संरक्षण समिती और भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी का सरकारी राशन की कालाबाजारी - तस्करी के खिलाफ मुंबई के आजाद मैदान में आंदोलन !             मानवाधिकार संरक्षण समिती के महाराष्ट्र राज्य जनसंपर्क अधिकारी गजानन भगत ने एक बड़ी खबर सामने लेकर आए हैं. उन्होंने बताया के महाराष्ट्र राज्य में गरीब और आम सामान्य जनता को भोजन उपलब्ध कराने के लिए सरकार कुछ खाद्यान्न सस्ते दरों में दे रही है।   इन अनाजों के वितरण के लिए खाद्य आपूर्ति मंत्रालय द्वारा राशन विभाग वितरण की व्यवस्था की जाती है और राशन कार्ड के माध्यम से नागरिकों को राशन अनाज वितरित किया जाता है।          महाराष्ट्र राज्य जनसंपर्क अधिकारी गजानन भगत बताते हैं के ये अनाज सरकारी गोदाम से सरकार द्वारा नियुक्त परिवहन ठेकेदार द्वारा वितरित किया जाता है।   इसमें सरकारी ठेकेदार की भूमिका बहुत अहम होती है। इसका वितरण राशन नियंत्रण अधिकारी की देखरेख म...

मुंब्रा से पनवेल एसटी बस सेवा शुरू करने के लिए मनसे का हस्तक्षेप

Image
संवाददाता : तंज़ीम अली सय्यद मुंब्रा से पनवेल एसटी बस सेवा शुरू करने के लिए मनसे का हस्तक्षेप  चूंकि पनवेल और मुंब्रा के बीच एसटी बस सेवाओं की संख्या कम है, काम के लिए मुंब्रा से पनवेल, तलोजा, कलंबोली जाने वाले कर्मचारियों और छात्रों को अन्य सार्वजनिक वाहनों से यात्रा करना पड़ता है, जो समय और धन की बर्बादी है। इसलिए मनसे के वार्ड अध्यक्ष राजू गायकवाड़ ने पनवेल आगरा से मांग की है कि इस रूट पर बस सेवाओं को बढ़ाया जाए. कोविड-19 की शुरुआत के बाद से ही इस बीमारी के फैलने के कारण मुंब्रा से पनवेल के लिए बस सेवा को निलंबित कर दिया गया था। हालांकि अब सब कुछ ठीक चल रहा है, यहां तक ​​कि एसटी भाइयों द्वारा बुलाई गई हड़ताल भी अब समाप्त हो गई है। स्कूल, कॉलेज अब सुरक्षित रूप से शुरू होंगे, छात्र और मजदूर वर्ग भी यात्रा की चपेट में आ रहे हैं। यात्री सेवा के लिए लालपरी मुंब्रा से पनवेल  जल्द शुरू की जाए, मनसे के वार्ड अध्यक्ष राजू गायकवाड़ ने पनवेल आगरा प्रबंधकों से ऐसी मांग की है. देखना होगा कि पनवेल आगरा का प्रबंधन इस संबंध में सही कदम उठाता है या नहीं।

कौन हुआ हाउस अरेस्ट, और किसने कहा राज ठाकरे को उत्तर भारतियों से माफी मँगने !

Image
संवाददाता : तंज़ीम अली सय्यद  कौन हुआ हाउस अरेस्ट, और किसने कहा राज ठाकरे को उत्तर भारतियों से माफी मँगने ! मनसे प्रमुख राज ठाकरे अयोध्या दौरे पे उत्तर प्रदेश जाने वाले हैं, इसी को देखते हुए उत्तर भारतीय विकास सेना के अध्यक्ष पंडित सुनील शुक्ला को मुंबई पोलिस द्वारा कल उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया गया था. दरअसल मामला कुछ वर्ष पहले मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों को अपमानित किये जाने और उन्हें महाराष्ट्र में न आने दिए जाने को लेकर है, अब जब राज ठाकरे उत्तर प्रदेश में अयोध्या जा रहे हैं तो पंडित सुनील शुक्ला  जो के उत्तर प्रदेश के हैं और साथ ही वह उत्तर भारतीय विकास सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी है, वह राज ठाकरे से उनके आवास पे मिलकर उनके उत्तर प्रदेश में अयोध्या दौरे से पहले समस्त उत्तर भारतियों से माफ़ी मांगने की मांग कर रहे हैं , लेकिन सुनील शुक्ला को मुंबई पुलिस द्वारा उनके निवासस्थान पर ही उन्हें रोक लिया गया था ताके किसी प्रकार महाराष्ट्र का माहौल न ख़राब हो और लॉ एंड आर्डर बरक़रार रहे, वैसे पहले से ही लाउडस्पीकर, हनुमानचालीसा, मंदिर मस्जिद को ले कर व...