संवाददाता : सय्यद तंज़ीम अली मुंब्रा में पीने का पानी दुषित, नागरिकों का स्वास्थ्य खतरे में है ??? पानी की आपूर्ति सुचारू नहीं, पीने का पानी तो साफ़ पिने लायक उपलब्ध करा दें ठाणे कांग्रेस के प्रवक्ता राहुल पिंगले की ठाणे महानगरपालिका से अपील ठाणे - मुंब्रा में शंकर मंदिर, डॉ.अंबेडकर नगर, शिवाजी नगर,अमृत नगर क्षेत्रों में केवल दो घंटे पानी मिल रहा है ठाणे महानगरपालिका से वह भी दूषित पेयजल आ रहा है. अगर आप इस दूषित पानी को पीते हैं तो यह आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है क्योंकि इससे पीलिया, उल्टी और दस्त जैसी बीमारियां हो सकती हैं। ठाणे महानगरपालिका क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में टूटे पानी के पाईपों, जल नालों आदि की मरम्मत ठीक से न होने के कारण पानी दूषित हो कर लोगों के घरों में यही दूषित पानी आ रहा है. काम के अनुरूप कुछ दिनों तक पानी को उबालकर छान कर पियें साथ ही अगर पानी का रंग और स्वाद बदल गया है तो उसके नमूने ले कर लेबोरेटरी में इसकी जांच कराएं. पिछले हफ्ते, ठाणे कांग्रेस के प्रवक्ता राहुल पिंगले ने ठाणे महानगरपालि...
संवाददाता : सय्यद तंज़ीम अली मुंब्रा टोरेंट पावर कंपनी के खिलाफ मीम का घर घर सर्वे शुरू ! मुंब्रा में बिजली सप्लाई करने वाली महाराष्ट्र राज्य इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (MSEDCL) की फ्रेंचाइजी कंपनी टोरेंट पावर कंपनी के खिलाफ मीम ने घर घर जाकर सर्वे शुरू किया है, इस सर्वे में मीम के पद अधिकारी घर घर जाकर बिजली उपभोक्ताओं से बिजली सप्लाई और बिल के संदर्भ से फॉर्म भरवा रहे हैं, यह फॉर्म उपभोक्ताओं से भरवा कर बिजली सप्लाई कंपनी और बिजली मंत्री को दिया जाएगा। इस संदर्भ में मुंब्रा कलवा असेंबली १४९ के अध्यक्ष सैफ़ पठान ने खुलासा कर बताया के मीम पार्टी के पदाधिकारियों और सदस्यों के ज़रिये रविवार से मुंब्रा और कलवा में टोरेंट पावर के खिलाफ एक सर्वे शुरू किया है, इस सर्वे में घर घर जाकर फॉर्म भरकर लोगों की राय ली जा रही है, इस फॉर्म को १५ सवालों के साथ बनाया गया है इसमें बिजली सप्लाई कंपनी और टोरेंट पावर कंपनी की तरफ से किस तरह की ज़बरदस्ती से बिलों की वसूली और लोगों को डराया धमकाया जा रहा ह...
संवाददाता : सय्यद तंज़ीम अली हिंदुस्तानी रिपोर्टेर के संपादक रफीक कामदार पर बलात्कार और अनैसर्गिक दुष्कर्म के आरोप में FIR दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार. हिंदुस्तानी रिपोर्टर नाम का एक यूट्यूब न्यूज चैनल है, इस हिंदुस्तानी रिपोर्टर यूट्यूब चैनल के फाउंडर और एडिटर-इन-चीफ रफीक कामदार हैं। जो पिछले दो दिनों से मुंब्रा में चर्चा में है। खबर की वजह यह है कि हिंदुस्तानी रिपोर्टर यूट्यूब न्यूज चैनल के पत्रकार रफीक कामदार की एक महिला पत्रकार सहकर्मी ने अपने साथ दुष्कर्म करने के आरोप में मुंब्रा थाने में FIR दर्ज कराई है. पुलिस को दिए अपने बयान में महिला पत्रकार ने खुलासा किया कि वह पिछले डेढ़ साल से हिंदुस्तानी रिपोर्टर यूट्यूब न्यूज चैनल के लिए काम कर रही थी, चैनल के लिए खबरें इकट्ठा करना और वीडियो बनती थी । पीड़िता के मुताबिक, मई 2022 में रफीक कामदार की पांचवीं पत्नी के घर छोड़ने के बाद रफीक कामदार ने उससे संपर्क किया। पीड़िता की हमदर्दी हासिल की और शादी करने और बच्चों की देखभाल का झांसा देकर उसकी मर्जी के खिलाफ पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध स्थापित किए, पीड़िता के मुताबिक जब उसने श...
Comments
Post a Comment